हमें उन पर गर्व है: दामाद ऋषि सुनकी पर नारायण मूर्ति

इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने मंगलवार को कहा कि उन्हें ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनने वाले अपने दामाद ऋषि सनक पर गर्व है।
श्री मूर्ति ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, “ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें यकीन है कि वह ब्रिटेन के लोगों के लिए सबसे बेहतर करेंगे।
श्री सुनक की इंफोसिस के सह-संस्थापक की बेटी अक्षता मूर्ति से वर्ष 2009 में शादी हुयी थी। श्री सुनक को सोमवार को ब्रिटेन प्रधानमंत्री बनाया गया। इसे संयोग ही…

Continue Reading

भूस्खलन से महिला और उसके 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

गगटोक : सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चानबाड़ी रोंगवे में सोमवार देर रात भूस्खलन की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 01.45 बजे हुइ। मृतकों की पहचान डोमा शेरपा 27, उसके 10 वर्षीय बेटे और सात महीने के बच्चे के रूप में की गयी है। डोमा शेरपा के पति सिलीगुड़ी में थे, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है।
सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मलबा हटाने का काम जारी है।

Continue Reading

स्पेन की सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़... 18 प्रवासियों की मौत

मैड्रिड : स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र मेलिला में प्रवासियों और सीमा अधिकारियों के बीच दो घंटे की झड़प के बाद सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।
वीओए न्यूज ने मोरक्को और स्पेनिश अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हजार प्रवासियों ने शुक्रवार को सीमा पर एक ऊंचे बाड़ पर धावा बोल दिया, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इसी दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य…

Continue Reading

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

लखनऊ :  सूचना मिल रही है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का आज निधन हो गया, वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल से वो वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे। उनको दिल और अन्य बीमारियों के चलते दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज उनकी मौत हो गयी। 
आपको बता दें कि वह 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे। इसके अलावा वह देश के आर्मी चीफ भी रहे थे। भारत के साथ में जो कारगिल युद्ध हुआ था उसमें मुख्य दोषी परवेज मुशर्रफ ही थे। कारगिल…

Continue Reading

तेल से भरे कंटेनर में भयंकर विस्फोट... 14 की मौत, 150 से अधिक घायल 

ढाका : बंगलादेश के चटगांव में एक कंटेनर डिपो में एक तेल टैंक में विस्फोट होने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गए।
यह हादसा शनिवार रात चटगांव के सीताकुंडा इलाके में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में डिपो के कर्मचारी, दमकलकर्मी, पुलिस कर्मी शामिल हैं।
अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading