Today News

दुस्साहस : झाँसी में खाकी पर हमला, सिपाही घायल, कई आरोपी हिरासत में

Today News

झाँसी : थाना प्रेमनगर के शास्त्री नगर में आज मारपीट कर रहे दबंगों ने खाकी पर ही हमला बोल दिया| नैनागढ़ चौकी पुलिस दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची थी| इसी दौरान दबंगों ने पथराव कर दिया, पत्थर लगने से सिपाही अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गए| उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया| इधर मामले की जानकारी होते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और चार आरोपियों को हिरासत में लिया| कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है| 

Follow Us On You Tube