झाँसी

बबीना में सिलेंडर में लीकेज से हुआ धमाका, चार लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

झाँसी

झांसी। बबीना थाना इलाके के ग्राम खैलार में सिलिंडर में लीकेज से धमाका हो गया। घटना में घर के चार लोग झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।  कैलाश निवासी युवक सचिन क्रशर पर काम करता है। शनिवार की रात घर पर उसकी पत्नी खुशबू ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, आग भभक गई। धमाके के साथ 5 किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर फट गया। इससे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई।
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना बबीना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सचिन, उसकी पत्नी खुशबू, बेटी वैष्णवी व छह माह के बेटे को अस्पताल भेजा। जहां से सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

Follow Us On You Tube