none

नोएडा में पकड़ाया सट्टा

none

नोएडा में पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क

चार अरब का ट्रांजैक्शन मिला

 

दुबई से हो रहा था ऑपरेट, 16 गिरफ्तार

 

महादेव बुक एप से ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को चार अरब का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है। इस मामले में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए फ्रीज कराए हैं।

 

वहीं, पुलिस को अब तक 100 से अधिक खातों की जानकारी मिली है। मामले में कुल 22 खातों में मिली डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज कराई गई है।

 

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किराए के फ्लैट में चल रहा था। इस मामले के तार दुबई से जुड़े हैं। गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने भी चार दिन पहले इसी महादेव ऐप पर सट्टा खिलाने वाले 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

Follow Us On You Tube