Today News

'हर घर तिरंगा' : CRPF ने निकाली बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक

Today News

अमेठी (रमेश त्रिपाठी) : आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, अमेठी के पुलिस उप महानिरीक्षक सह प्राचार्य भूपेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में एवं संस्थान के सभी वरिष्ठ अधिकारियो एवं जवानों के गरिमामय उपस्थिति में ग्राम बजेठी से कोहड़ौर एवं कैंप तक "हर घर तिरंगा " अभियान के तहत समस्त क्षेत्रवासियों के साथ मोटर साइकिल जन जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान संस्थान के उप कमांडेंट निर्मल गोप ने बताया कि हमारे देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 

इसी महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति एकजुटता दिखाना है। रैली में संस्थान के दीपक सिंह, उप कमांडेंट, विवेक पटेल, सहा० कमांडेंट, अमित कुमार, सहा कमांडेंट व अधिनस्थ अधिकारी  जवानों सहित प्रेम कुमार यादव, प्रधान ग्राम सभा बजेठी, कमलेश कुमार सिंह, प्रधानाद्यापक, प्राथमिक विद्यालय बजेठी, इसरार खान, राधेश्याम यादव, जगताप यादव, पवन कुमार गौतम, वीरेंदर यादव ग्रामवासी एवं उनके परिवारबन्धु उपस्थित थे। इस आयोजन के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Follow Us On You Tube