none

आस्था का विषय है भगवा रंग, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

none

जालौन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आज जालौन पहुंचे। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर बैठक की। कहा कि निकाय चुनाव बीजेपी सिंबल पर लड़ेगी। भगवा रंग पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, संस्था को धार्मिक आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। भगवा रंगआस्था का विषय है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए चीन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत अब 1962 वाला देश नहीं है। हमने सेना को पूरी जिम्मेदारी के फ्री-हैंड किया है।भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्ज़ा नहीं कर पाएगा। यह भी कहा कि भाजपा हमेशा सेना के साथ खड़ी है, कांग्रेस ने हमेशा सेना का किया अपमान किया है। कांग्रेस सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश करती है।

Follow Us On You Tube