Today News

15 अगस्त को लखनऊ में इन 12 सिनेमाघरों में मुफ्त में दिखाई जाएंगी फिल्में

Today News

लखनऊ: आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है, आजादी के अमृत महोत्सव के कारण राजधानी लखनऊ के 12 मल्टीप्लेक्स सिनेमाहालों में मुफ्त में फिल्मे दिखाई जाएंगी। जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिया है। जारी किए गए निर्दश में कहा गया है राजधानी के अलग-अलग सिनेमाहालों में देशभक्ति फिल्में दिखायी जाएंगी।  
जिलाधिकारी के तरफ से बताया गया कि ‘राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पिछले सालों की भांति इस साल भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है. उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्स में जन-सामान्य हेतु हिन्दी फिचर फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (पहले आएं, पहले पाएं) के आधार पर किया जाएगा.’

इन सिनेमा घरों में देख सकते हैं फिल्में
1. आईनाक्स रिवरसाइड, गोमती नगर
2. आइनॉक्स उमराव, निशातगंज
3. आइनॉक्स क्राउन , फैजाबाद रोड, चिनहट
4. आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स.
5. आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग
6. पी०वी०आर० फिनिक्स, आलमबाग
7. पी०वी०आर०, सहारागंज
8. पी० वी० आर० सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
9. सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
10. सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर
11. वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
12. कृष्णा कार्निवल, आलमबाग

Follow Us On You Tube