भोपाल

कौटिल्य अकादमी और डिजियाना पर आयकर विभाग की कार्रवाई -

भोपाल

कौटिल्य अकादमी और  डिजियाना पर आयकर विभाग की कार्रवाई -

भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं लवली खनूजा की रपट,
। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भोपाल और इंदौर के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की है। प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टिट्यूट कौटिल्य अकादमी और केबल और मीडिया ग्रुप डिजियाना के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। इनकम टैक्स द्वारा मीडिया ब्रीफ के बाद ही पता चल पाएगा कि छापा क्यों मारा गया और छापे में क्या-क्या मिला।
कौटिल्य एकैडमी इंदौर भोपाल के सभी ठिकानों पर आयकर का छापा
इंदौर में सुबह 6 बजे कौटिल्य एकैडमी के भंवरकुआ स्थित इंस्टिट्यूट पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान एक टीम बस में सवार थी। टीम ने पूरे ऑफिस की छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद सुबह इंस्टिट्यूट में स्टूडेंट्स का आना शुरू हुआ तो इनकम टैक्स व पुलिस टीम ने उन्हें लौटा दिया। दूसरी ओर, टीम ने घंटों छानबीन कर इंस्टिट्यूट के रिकॉर्ड को खंगाला। इंस्टिट्यूट द्वारा कोरोना काल में भी ऑनलाइन क्लासेस ली गई थी। संक्रमण कम होने के बाद ऑफलाइन क्लासेस शुरू हुईं। इसका पूरा लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही संचालक श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी एक टीम पहुंची है। ऐसी ही इनकम टैक्स की अन्य टीमें इंस्टिट्यूट के प्रेस कॉम्प्लेक्स, मंगल सिटी, राजबाड़ा स्थित ब्रांच में भी पहुंची और छानबीन शुरू की। 
डिजियाना ग्रुप इंदौर पर इनकम टैक्स का छापा
डिजियाना ग्रुप के पीपल्याहाना स्थित ऑफिस व संचालक सुखदेवसिंह घुम्मन के विष्णुपुरी स्थित निवास सहित कई स्थानों पर इनकम टैक्स टीम ने छानबीन शुरू की है। इस ग्रुप द्वारा न्यूज चैनल, केबल नेटवर्क सहित अन्य बिजनेस का संचालन किया जाता है। इन सभी ठिकानों पर अभी छानबीन चल रही है।

Follow Us On You Tube