भोपाल

भाजपा ही एकमात्र दल जिसने समाज सेवा के प्रतिमान गढ़े हैं l

भोपाल

*भाजपा ही एकमात्र दल, जिसने समाज सेवा के प्रतिमान गढ़े हैं*

ये लड़ाई मानवता की है, मोदी जी के नेतृत्व में हम महामारी के खिलाफ यह युद्ध भी जीतेंगे

प्रशिक्षण के लिए आए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों से पार्टी नेताओं ने तैयार रहने का आव्हान किया।

**भोपाल से वैंकटेश शारदा की रपट **

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रशिक्षित लोगों से शिक्षा ग्रहण की है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह गर्व की बात है ।

 हमें

 एक ऐसे राजनीतिक दल के सदस्य हैं, जिसने समाज सेवा के नए प्रतिमान गढ़े हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कोरोना की पहली और दूसरी लहर में खुद के जीवन को खतरे में डालकर लोगों की सेवा की। उन्हें भोजन, दवाएं, राशन और यहां तक कि अस्पताल में बेड तथा ऑक्सीजन तक दिलाने के प्रयास किए। हमारे नेताओं ने जब हर बूथ को वैक्सीनेशन युक्त बनाने का आह्वान किया, तो हमारे कार्यकर्ता समर्पित होकर उसमें जुट गए। अब हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने और उससे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहना है। हमारी ये लड़ाई मानवता को बचाने के लिए है और हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में महामारी के खिलाफ यह लड़ाई भी जीतेंगे। वो भाजपा जो सबसे अधिक सदस्यों, सांसदों, विधायकों वाली पार्टी है, वो अब सबसे बड़ी हेल्थ फोर्स बनाएगी। यह बात जिला स्तरीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ ने कही। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी मंचासीन थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश संयोजक, प्रदेश महामंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं मंच का संचालन श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया। 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में एक मिसाल कायम की : तरुण चुघ

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री तरूण चुघ ने कहा कि कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में जिस तरह समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई,  उसने दुनिया में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय कांग्रेस लॉकडाउन हुई तो कुछ विपक्षी दल अज्ञातवास में चले गये, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जमीन पर कार्य किया। क्योंकि हमारे डीएनए में सेवा है, इसलिए हमारी पार्टी ने सेवा ही संगठन के मंत्र को लेकर हर बूथ तक काम किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की देश का सबसे बड़ी हेल्थ फोर्स बनाएगी। प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित दो कार्यकर्ता तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि राजा भोज की नगरी से पूरे प्रदेश में हमें मानवता का संदेश ले जाना है। प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को महामारी से बचाना है। श्री चुघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 31 अगस्त को हर मंडल तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

31 दिसम्बर तक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच जाएगी 135 करोड़ वैक्सीन

श्री चुघ ने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि वैक्सीन कहां है, तो मैं उन्हें यह बताना चाहता हॅू कि यह नरेंद्र मोदी जी की सरकार है,  काम करना जानती है। प्रधानमंत्री जी के लिए देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक 50 करोड़ 3 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका है। पहले 85 दिनों में 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी और अगले 45 दिनों में फिर 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग गई। इसके बाद के 29 दिनों में 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। इसके बाद के 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने में 24 दिन लगे और उसके बाद 20 दिनों में 10 करोड़ वैक्सीन लगाकर हम 50 करोड़ के आकड़े तक पहुंचे हैं। श्री चुघ ने कहा कि इस महीने सरकार ने 25 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है, इसी तरह अक्टूबर से 28 करोड़, नवम्बर में 28.5 करोड़, दिसम्बर में 28.5 करोड़ वैक्सीन लगेगी। 31 दिसम्बर तक 135 करोड़ वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ सरकार की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लगाकर जनता को डराने का काम कर रही है, जबकि कोविड काल में प्रधानमंत्री जी ने देश की जीडीपी का 10.8 प्रतिशत एक पैकेज में दिया। देश की 20 करोड़ बेटियों के खाते में 500 रूपए पहुंचाएं। 8 महीनें में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन पहुंचाने का काम किया। इस वर्ष भी 80 करोड़ भाई-बहनों को निःशुल्क राशन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारे लिए मंदी नहीं, मानवता का महत्व है। अर्थव्यवस्था नहीं देश के नागरिकों की जान महत्वपूर्ण है। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है जिन्होंने मानवता को परम धर्म मानते हुए निर्णय लिये।

भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, समाजसेवा का प्रभावी हथियार हैः शिवराजसिंह चौहान

प्रशिक्षु स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजसेवा के क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़ने वाला राजनीतिक दल है। भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम भर नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का एक प्रभावी हथियार भी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा की। भोजन, राशन, दवाएं और चरण पादुकाएं भी बांटी। गरीबों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। मध्यप्रदेश में भी इस अभियान के दौरान 7 अगस्त को 1.5 लाख परिवारों को राशन बांटा। इस काम में भी हमारे कार्यकर्ता जुटे रहे। प्रदेश में भीषण बाढ़ आई, जिसमां हजारों लोग फंस गए थे। लेकिन हमने किसी की जान नहीं जाने दी। इसमें भी हमारे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी इससे भी आगे की सोच रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता अब सिर्फ चुनाव ये वोटों के लिए काम नहीं करेंगे, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे और तीसरी लहर को रोकेंगे।

यह प्रशिक्षण राजनीतिक इतिहास की अद्भुत घटना है

श्री चौहान ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि तीसरी लहर न आए, इसके लिए हम लगातार नजर रख रहे हैं। फिर भी महामारी तो महामारी है। इसलिए इससे मुकाबले के लिए सरकार के साथ संगठन को भी तैयार रहना होगा। आज का यह प्रशिक्षण राजनीतिक इतिहास की एक अद्भुत घटना है और सेवा व सामाजिक परिवर्तन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। आप सभी को यहां कोरोना से बचाव और उसके नियंत्रण के बारे में प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे कार्यकर्ता तैयार हो रहे हैं, जो जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए काम करेंगे। हमने कोरोना की पहली, दूसरी लहर और भीषण बाढ़ में जनता की सेवा की है, अब हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकेंगे और आती है तो उससे मुकाबला भी करेंगे।

हर बूथ तक सामाजिक दायित्व निभाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भूमिका का निर्वहन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर जनता के लिए भोजन के पैकेट और आवश्यक सामग्री पहुंचाने का काम किया। सरकार और संगठन के समन्वय से हर गरीब तक सुविधाएं पहुंची। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा का सौभाग्य केवल भारतीय जनता पार्टी को मिला है, इसलिए हम लगातार सेवा ही संगठन के माध्यम से जनसेवा में जुटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी ने सेवा ही संगठन का जो आव्हान किया, उसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ तक पहुंचाने का काम किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक दायित्व के साथ सामाजिक भूमिका का भी निर्वहन किया। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका के चलते ही वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश ने इतिहास बनाया, जिसकी प्रधानमंत्री जी ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और संगठन के साथ जनप्रतिनिधियों ने समाज के सहयोग से लगातार काम किया।

स्वास्थ्य अभियान को हर बूथ तक पहुंचाएं

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए सरकार ने जो व्यवस्थाएं जुटाईं हैं, उसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएंगे। हमें जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करना है। इसके लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात होंगे। प्रत्येक बूथ तक यह अभियान पहुंचे इसके लिए जिले में प्रशिक्षण होंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी ने सेवा का जो मंत्र हमें दिया है उस सेवा भाव और स्वयंसेवक भाव से आप सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवक मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और पार्टी की सेवा भावना को हर बूथ तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई दिखावा न हो और जमीन पर प्रभावी कार्य हो। प्रदेश भर में 1 लाख 52 हजार प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर शासन की चिकित्सकीय टीम के साथ खड़े होकर सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

भारत के स्वर्ण पदक जीतने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई

कार्यक्रम के पूर्व प्रशिक्षण में मौजूद सभी अतिथियों एवं जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने पर भारत माता के जयकारे लगाये। राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरूण चुघ, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेन्दु तिवारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Follow Us On You Tube