उत्तर प्रदेश

भयंकर गर्मी से बेहाल हुए यूपी के लोग... पारा 47 के  पार पहुंचा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : शबाब पर आई गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश 42-47.8 डिग्री सेल्शियस पारे की तपिश में तप रहा है। शुक्रवार के दिन गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। कई जनपदों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर आमतौर पर सन्नाटा रहा और खुले में काम करने वाले लोग जबरदस्त गर्मी से बेहाल रहे।
लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा झांसी में पारा पिछले करीब एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 47.6 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया।  कानपुर में दिन का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस, उरई में 46 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Follow Us On You Tube