none

जानिए देश दुनिया में आज का इतिहास... बराक ओबामा ने समलैंगिकों को शादी की मान्यता आज ही के दिन दी थी

none

लखनऊ : भारत एवं विश्व इतिहास में 09 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 
2012- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
1386- पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
1540- सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म।
1576- महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1689- अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1866- स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
1874- बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
1877- पेरू में 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से 2541 लोगों की मौत हुई।
1946- डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
1955- पश्चिमी जर्मनी नाटो में शामिल हुआ।
1960- बर्थ कंट्रोल पिल को कानूनी मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश
1986- माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे पहले व्यक्ति तेनज़िंग नोर्के का निधन।
1998- प्रसिद्ध गजल गायक तलत महमूद का निधन।
2000- श्रीलंका में जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ संघर्षरत 358 सैनिक मारे गए।
2001- घाना के अकरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में भगदड़ से 126 लोगों की मौत हुई।
2003- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2008- अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया।
2009- नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2015- रूस ने विजय दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को के रेड स्क्वायर में अपनी सबसे बड़ी सैन्य परेड का मंचन किया था

Follow Us On You Tube