none

कौन देशाद्रोही है कौन नहीं यह तो जनता तय करेगी , ओसामा बिन लादेन के लिए क्या कहा जनता को मालूम -- सिंधिया

none

कौन देशाद्रोही है कौन नहीं यह तो जनता तय करेगी , ओसामा बिन लादेन के लिए क्या कहा जनता को मालूम -- सिंधिया 

भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं लवली खनूजा की रपट,
कांग्रेस नेता दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार, कहा- मैं उस स्तर तक नहीं गिर सकता
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा मैं उस स्तर तक नहीं गिरना चाहता ... जनता तय करेगी कि कौन देशद्रोही है।
दिग्विजय सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है *****
एएनआइ। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  के 'गद्दार' कहने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। सिंधिया ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा-  लोग जिन्होंने ओसामा को 'ओसामा जी' कहा और कहा कि वे सत्ता में आने पर धारा 370 को बहाल करेंगे.... यह तो जनता तय करेगी करेगी कि कौन 'गद्दार' है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मैं उस स्तर तक नीचे नहीं गिर सकता।' बता दें कि दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच इससे पहले भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है।
***
 दिग्विजय के गृह नगर राघोगढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सार्वजनिक सभा की थी इसके कुछ ही घंटों बाद दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व सहयोगी पर तीखा प्रहार किया था। दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के विधायको समेत कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्‍हें ‘गद्दार’बताया।
****
दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर साधा था निशाना
****
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में शनिवार को दिग्विजय सिंह ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा था, मध्‍य प्रदेश में वर्ष 2018 में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी लेकिन सिंधिया गद्दारी कर गए। सिंधिया जी कांग्रेस छोड़कर चले गए और एक-एक विधायक का 25-25 करोड़ रुपये ले गए। मैं इसका क्‍या करूं, किसने सोचा था ऐसा होगा। जनता ने तो राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा इतिहास इस बात का साक्षी है। जब कोई व्‍यक्ति गद्दारी करता है, तो पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी होती रहती है।’
*****
मप्र भाजपा प्रवक्‍ता पंकज चतुर्वेदी का हमला 
*****
मध्‍य प्रदेश के भाजपा प्रवक्‍ता पंकज चतुर्वेदी बोले, आज सिंधिया में दिग्विजय को बहुत सी बुराइयां व दोष नजर आता है। लेकिन जब सिंधिया कांग्रेस में थे तो वह उनकी तारीफें किया करते थे और उनके आगे पीछे घूमा करते थे। दिग्विजय सिंह की सोच पर तो मुझे तरस आता है। गद्दारी तो दिग्विजय जी आपने और कमलनाथ ने की है। कमलनाथ ने जो किया उसे धोखा कहा जाता है। इसका नतीजा तो आपको पिछले साल हुए राज्‍य की 28 विधानसभा उपचुनाव में मिल चुका है ।

Follow Us On You Tube