none

वायु सेना का जवान देवेंद्र शर्मा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार... दुश्मनों को देता था गुप्त जानकारी

none

नयी दिल्ली : वायु सेना के एक जवान को रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपने आकाओं को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार जानकारी दी गई है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा बताया गया है. आरोप है कि देवेंद्र शर्मा को सबसे पहले हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर उससे भारतीय वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है. आरोपी देवेंद्र शर्मा को वायुसेना से बर्खास्त कर दिया गया था. इस मामले पर वायुसेना की तरफ से आधिकारिक बयान जल्द सामने आ सकता है। 
सूत्रों के अनुसार जवान को संवेदनशील जानकारी साझा करने के एवज में उसकी पत्नी के खाते में पैसा दिया जा रहा था। उस पर कथित रूप से रक्षा प्रतिष्ठानों और वायुसेना कर्मियों से संबंधित जानकारी कंप्यूटर और अन्य फाइलों से हासिल कर अपने आकाओं के साथ साझा करने का आरोप है।
सूत्रों ने संदेह व्यक्त किया है कि वह पिछले छह महीने से इस तरह की जानकारी साझा कर रहा था और उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि यह सार्जेंट एक ऐसे व्यक्ति के साथ जानकारी साझा कर रहा था जो भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था और अब उसने इस सिम कार्ड को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने सार्जेंट के पास से कुछ आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा दस्तावेज भी बरामद किए हैं। (वार्ता)

Follow Us On You Tube