भोपाल

पेसा एक्ट कानून से जनजातीय समाज अधिकार संपन्न होंगेः विष्णुदत्त शर्मा*

भोपाल

*पेसा एक्ट कानून से जनजातीय समाज अधिकार संपन्न होंगेः विष्णुदत्त शर्मा*

 

भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं लवली खनूजा की रपट,

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने की घोषणा का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेसा एक्ट लागू होने से स्थानीय संसाधनों पर जनजातीय समाज की पंचायतों को अब ज्यादा अधिकार मिलेंगे। जल, जंगल, जमीन और लघु वनोपज के साथ उन्हें संरक्षण का भी अधिकार मिलेगा।  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 70 वर्षों से आदिवासी हितैषी होने का झूठ बोलती रही, लेकिन जनजातीय वर्ग को अधिकार संपन्न नहीं बनाया। मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू होने से जनजातीय समाज अधिकार संपन्न होंगे। 

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने टंट्या मामा बलिदान दिवस के अवसर पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने का बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को और सशक्त बनाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने जनजातीय समाज के लिए की गयी घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार जनजातीय बंधुओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय समाज को वोट बैंक समझा

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जनजातीय समाज पर अत्याचार होते थे। उन्हें वोट बैंक समझा जाता था। जनजातीय वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोडने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में विकास नहीं किया। जब स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो सर्वप्रथम जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया गया। जनजातीय वर्ग के विकास का यह क्रम निरंतर जारी है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान और विकास के लिए कार्य कर रही है।

Follow Us On You Tube