none

स्वास्थ्य दिवस पर विशेषज्ञों की सलाह.. ज्यादा तनाव लेना हो सकता है घातक

none

लखनऊ :  आज के समय में भागदौ़ड़ भरी जिंदगी में ज्यादा तनाव लेना ज्यादा घातक साबित हो सकता है। तनाव लेने के कई कारण हो सकते हैं। काम का दबाव, पारिवारिक-सामाजिक, कई कारणों के चलते लोगों में तनाव की समस्या बढ़ सकती है। 
कुछ स्थितियों में इसे सामान्य माना जाता है, हालांकि अगर आप अक्सर तनाव से घिरे रहते हैं, तो ऐसी स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। तनाव के लक्षण आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। 
तनाव की स्थिति में सिरदर्द, नींद न आने या काम में मन न लगने जैसे लक्षण सामान्य हैं। पर लंबे समय तक बने रहने वाली तनाव की स्थिति आपमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा देती है, जिसके कारण हृदय रोग और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक-स्ट्रोक हो सकता है। हृदय रोगों को दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। अपने तनाव की स्थिति को पहचानें और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए इसे प्रतिबंधित करने के उपाय कीजिए। 

जीवन में  इन उपायों को प्रयोग में लाकर तनाव की समस्या को कम किया जा सकता है।
नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें।
मेडिटेशन और शरीर को आराम देने वाले अभ्यास करें। इसके लिए गहरी सांस लेना, ध्यान, योग या मसाज थेरपी कारगर मानी जाती है।
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
अपनी मनपसंद किताब पढ़ने या संगीत सुनें।
अच्छा और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

Follow Us On You Tube