उत्तर प्रदेश

सगठन ही सत्ता की सीढी है : प्रियका 

उत्तर प्रदेश

कासगज : जनपद में आज आम आदमी पार्टी की मंडल प्रभारी प्रियंका कक्कड़ ने कार्यालय जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर सगठन मैं लोगो को जोड़कर दिल्ली व पंजाब प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश मे एक मजबूत सरकार बनाने व आगामी चुनाव को देखते हुऐ रणनीति बनाई।
कासगंज जनपद में प्रथम बार आगमन पर प्रियंका कक्कड़ का फूल मालाओं से और भारत माता की जय कारों से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति को नमन करते हुए प्रियंका कक्कड़ को सम्मानित किया, वही कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका कक्कड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन इतना मजबूत बनाना है, कि पूरे हिंदुस्तान के अंदर आम आदमी पार्टी का ही परचम लहराए कार्यक्रम में शिरकत कर रहे जिला प्रभारी बबलू सिंह कठेरिया ने कार्यकर्ताओं में अपने उद्बोधन से जोश भरा उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को बुलाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व  जिला अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने की ,बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी नमन कर उनके  चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई। प्रियंका कक्कड़ ने मीडिया से बात करते हुऐ बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक चुनाव मे बढचढकर हिस्सा लेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा मदिर मस्जिद मैं माईक उतारने को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव मे भाजपा पहले से ही 80/20 का पूरे चुनाव मैं प्रचार प्रसार किया था।उसी तर्ज पर प्रदेश मे एक विशेष वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा के नेताओं पर हमला करते हुऐ वोला कि भाजपा के नेता ही दागदार है। तो न्याय की उम्मीद छोड दे।मुझे तो प्रदेश मैं आते हुऐ डर लग रहा था।अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेवा समिति दरियावगंज राजकुमार जी को सम्मान व आम आदमी पार्टी परिवार में प्राथमिक सदस्यता देकर शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता संतोष कुमार राजपूत ने किया ,बैठक के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया राकेश कुमार असोलिया उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता पूर्व आरटीआई जिलाध्यक्ष तारा सिंह बघेल विधानसभा अध्यक्ष  कासगंज प्रेमपाल सिंह यादव गुरपाल सिंह सभासद प्रतिभा सिंह अखिलेश सिंह बंटी यादव राजवीर सिंह यादव उषा बघेल राजवीर सिंह दामोदर सिंह डॉक्टर ब्रजनंदन सत्यवीर सिंह यादव महासचिव सुधाकर यादव गुलाबो देवी मुन्नी देवी विशाल शाक्य सुभाष शर्मा किसान सभा पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र राजपूत हरि सिंह पप्पू यादव नारायण गौतम आर् एन  गौतम राजवीर सिंह मुन्नालाल छोटे गुप्ता छोटे जयपाल सिंह एरिया रामपाल रामू बघेल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमापुर मनोज कुमार लोधी ओमवीर सिंह मनोज कुमार सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow Us On You Tube