none

मार्गेरेट थैचर आज ही के दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं... जानिये आज का इतिहास 

none

लखनऊ : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1799- मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
1854- भारत की पहली डाक टिकट औपचारिक रूप से जारी की गयी।
1896- लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1924- पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरुआत हुई।
1927- अमेरिका में फ़िल्म कला अकादमी की स्थापना हुई।
1928- करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक का जन्म।
1945- जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
1959- पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन।
1975- ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1979- मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया।
वह यूरोप में इस को पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
1980- जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983- चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
2006- नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई।
2008- प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन।
2014- जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति चुने गए।
2015- स्टुअर्ट बिंघम ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप खिताब जीता।

Follow Us On You Tube