उत्तर प्रदेश

सावधान : यूपी में अगले 3 दिन चलेगी भयंकर लू... 11 मई के बाद होगी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : यूपी के लोगों को फिल्हाल गर्मी से अभी राहत मिलने वाली नहीं  हैं, क्योंकि पारा लगातार बढ़ता जा रहा है, बीते दिनों हुई हल्की-फुल्की बारिश से कुछ राहत जरुर मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते अभी धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा जिसके कारण लू चलने की भी संभावना ज्यादा है। इसीलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। 
अगर राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस  है, साथ ही मौसम एकदम साफ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक भयंकर लू चलने का आसार हैं, वहीं 11 मई के बाद से मौसम बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के कारण 11 मई के बाद से बारिश की संभावना बन रही है। 
बता दें कि मई की शुरुआत में पूरे देश में तापमान में गिरावट आई थी। मॉनसून पूर्व आंधी और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरसात ने मौसम ठंडा कर दिया था लेकिन अब फिर धीरे-धीरे मौसम रौद्र रूप लेता नजर आ रहा है।

Follow Us On You Tube