none

आज का इतिहास: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन हुई थी फांसी

none

लखनऊ : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1931 : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।
1351 : मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया।

1757 : क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।

1880 : भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म।

1910 :  स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।

1940 :  मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1965 : सुहासिनी गांगुली का निधन हुआ
1976 : स्मृति ईरानी का जन्म हुआ।

1983 : अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की.
1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1992: गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का निधन।

1995 : रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फाइनल श्रृंखला को जीता।

1996र: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
1999 : पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 : रूसी अंतरिक्ष स्टेशन श्मीरश् की जल समाधि।
2003 : दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्जा बरकरार रखा।
2006 : ऑस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज पोंस गू को डुबोया।
2007 : भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।     
2008 : भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल अग्नि -1 का सफल परीक्षण किया

Follow Us On You Tube