भोपाल

भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर केविनेट की मुहर

भोपाल

भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर केविनेट की मुहर  

भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा की रपट,
भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के निर्णय की मंत्रिपरिषद ने सराहना की है। मंत्रियों ने कहा कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय उचित है। दोनों शहरों की जनसंख्या और क्षेत्र बढ़ रहा है। पुलिस के सामने नित नई चुनौतियां आ रही हैं, इसलिए पुलिस को अधिक अधिकार संपन्न् बनाया जाना समय की मांग है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली का समर्थन करते हुए कहा कि जिससे हमारी व्यवस्था सुधरती है, उसे करना ही चाहिए। देश के सभी बड़े महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली है। मैं भी यह प्रणाली लागू करने वाला था।
गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति में लगातार सुधार हुआ है। ग्वालियर, चंबल और विंध्य क्षेत्र में एक भी दस्यु गिरोह सक्रिय नहीं है। बालाघाट में नक्सली गतिविधियां शून्य हुई हैं। भोपाल और मालवा अंचल में सिमी का नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। पुलिस के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने के साथ अपराधों पर बेहतर नियंत्रण के लिए पुुलिस कमिश्नर प्रणाली प्रभावी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि चार दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या भील (मामा) को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पातालपानी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए 
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि प्रभार के जिलों का दौरा करें। जिलों में खाद की आपूर्ति की व्यवस्था, टीकाकरण महाअभियान के साथ धान खरीद की व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति को को लेकर भी समीक्षा करें।
मुख्यमंत्री ने लगातार पांचवीं बार इंदौर के स्वच्छता में प्रथम स्थान पर शहर की जनता, संसद व विधानसभा सदस्यों के साथ प्रशासनिक अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदौर प्रेरणा का स्रोत है। अगले साल के लिए जनवरी से प्रक्रिया आरंभ होगी। जो अन्य निकाय पीछे रह गए हैं, वे इंदौर का अनुसरण करें और कमियों को दूर करें।
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि है। इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें विभिन्न् कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी मंत्री 5 दिसंबर से पहले अपने-अपने जिलों में चल रहे बड़े विकास कार्यों की समीक्षा कर लें।

Follow Us On You Tube