उत्तर प्रदेश

एके शर्मा व प्रतिभा शुक्ला ने गल्ला मंडी गौशाला और एटीपी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण... 67 करोड़ से हो रहा तैयार

उत्तर प्रदेश

 कासगंज (अजय चौहान) : नगर विकास, समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा और राज्य महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला आज शनिवार  को कासगंज में पहुंची। जहां उन्होंने गौशाला और वाँटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौसेवा करने के लिए लोगों से आहवान किया, तो वहीं उन्होंने कासगंज में 67 करोड़ रूपये की लागत से बनाये गये वाँटर ट्रीटमेंट प्लांट को कासगंज वासियों के लिए एक बडी सौगात बताया।
गौशाला और वाँटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, डीएम, हर्षिता माथुर, एसपी प्रमोद रोहन बोत्रे साथ रहे।  सबसे पहले वह गल्ला मंडी स्थित गौशाला में पहुंचे। जहां उन्होंने गौमाता की पूजा कर मिठाई खिलाई, बाद में मंत्री ने गौमाता की सेवा करने के लोगों से आगे आकर भूसा चारा दान करने का आहवान किया।
बाद में उनका काफिला अहरोली स्थित कालीनदी के समीप महत्वाकांक्षी योजना के तहत 67 करोड रूपये की लागात से बनाये गये एटीपी प्रोजेक्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि नगर पालिका नगर निगमों में नगर पंचायतों में वाँटर ट्रीटमेंट प्लांट का लगाये जा रहे हैं। इसका विषय हमेशा से रहा है। यह बहुत बड़ा चैलेंज था। ये पूरे देश में चालू किया गया है। इस पर प्रगति करते हुए कासगंज में बनाया गया है। इसका बारीकी से निरीक्षण किया गया है। मेरे द्वारा एक एक पार्ट को जाना परखा गया। उन्होंने बताया कि कासगंज के गंदे पानी को शुद्व कर इसकी सप्लाई काली नदी में दी जायेगी। जिससे काली नदी का जल साफ स्वच्छ रहेगा।

 

Follow Us On You Tube