भोपाल

पटवा जी ने दृढ़ प्रतिज्ञ कार्यकर्ताओं का निर्माण किया* *प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने पटवा जी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

भोपाल

*पटवा जी ने दृढ़ प्रतिज्ञ कार्यकर्ताओं का निर्माण किया* 

*प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने पटवा जी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित*

 

भोपाल। कुशल संगठनकर्ता और दृढ़ निश्चयी राजनेता श्री सुंदरलाल पटवा जी ने संगठन के अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश में लाखों दृढ़ प्रतिज्ञ कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उन्होंने विकास के जो आयाम और आदर्श जो स्थापित किए हैं उन आदर्शो पर चलना ही हमारी ओर से पटवा जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, विधायक श्री रामपाल सिंह, श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने किया। पार्टी नेताओं ने स्व. सुंदरलाल पटवा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

पटवा जी जनता के दिलों पर राज करते थे : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्व. सुंदरलाल पटवा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं, उसके लिए पटवा जी जैसे कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। आज हम साधन और सुविधाओं से संपन्न है, लेकिन उस समय विपरीत परिस्थितियों में ठाकरे जी, कैलाश जोशी जी और पटवा जी जैसे नेताओं ने संगठन को खड़ा किया। जनसंघ को ठाकरे जी, राजमाता जी ने मजबूत कर कैडर बेस संगठन बनाया। पटवा जी ने भाजपा को ‘‘कैडर बेस’’ से ‘‘मास बेस’’ पार्टी बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की चिंता करना और नए कार्यकर्ताओं को आगे बढाने का काम पटवा जी ने किया। उनका जीवन नियमित और संयमित था। पटवा जी अदभुत वक्तव्य कला के धनी थे। उन्हें सुनने के लिए जनता उमड़ती थी। आदरणीय पटवा जी जनता के दिलों पर राज करते थे। मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को उन्होंने नये आयाम प्रदान किये। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की कल्पना भी उन्हीं की थी, जो साकार हुई। मुख्यमंत्री के नाते भी उन्होंने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पटवा जी ने जो पार्टी के लिए किया वह अमूल्य और अतुलनीय है। उसी में से कुछ सीखते हुए हम पार्टी और जनसेवा के कामों को आगे बढाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पटवा जी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए।

पटवा जी ने आदर्श कार्यकर्ताओं की श्रृंखला तैयार की : शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी का स्मरण करते हुए कहा कि पटवा जी छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करते थे। वे अपने कार्य को लेकर दृढ़ प्रतिज्ञ थे। उन्होंने शासन और संगठन के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार को एक अच्छा नेतृत्व दिया। वहीं पार्टी अध्यक्ष के नाते उन्होंने आदर्श कार्यकर्ताओं की श्रृंखला तैयार की। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जैसे कई आदर्श कार्यकर्ता उन्होंने खड़े किए, जिसके कारण आज मध्यप्रदेश संगठन को देश में आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्व. सुंदरलाल पटवा जी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मुझे आदरणीय पटवा जी का आशीर्वाद और सानिध्य मिला। वे हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते थे। उनका स्नेह मुझे निरंतर मिलता रहा। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी श्री विवेक तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती दिव्या गुप्ता, श्री दुर्गेश केसवानी, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री सुनील पाण्डे, श्री मनीष सक्सेना, श्रीमती नंदा दुबे, श्रीमती सविता यादव, श्री प्रमोद शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने भी पटवा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Follow Us On You Tube