भोपाल

लापरवाही से हाट स्पाट बनता भोपाल ,सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मिले, इंदौर 5 और जबलपुर में 1 पॉजिटिव; कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री पर फोकस

भोपाल

लापरवाही से हाट स्पाट बनता
भोपाल  ,सबसे ज्यादा 14 संक्रमित मिले, इंदौर 5 और जबलपुर में 1 पॉजिटिव; कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री पर फोकस|

भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं लवली खनूजा की रपट,
मध्यप्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 20 केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 14 केस राजधानी भोपाल के है। वहीं, इंदौर में 5 और जबलपुर में 1 पॉजिटिव मिला है। 28 नवंबर को प्रदेश में 12 केस मिले थे। इसकी सरकार ने राहत की सांस ली थी, लेकिन 29 नवंबर को आंकड़ा फिर बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री पर फोकस कर रहा है। ताकि, उनके टेस्ट भी हो सके।
पिछले 10 दिन में प्रदेश में 160 नए केस आ चुके हैं। इनमें अकेले भोपाल में ही 71 केस शामिल हैं। वहीं, इंदौर में 66 केस मिल चुके हैं। जबलपुर, ग्वालियर, रायसेन, दमोह, शहडोल, बैतूल, होशंगाबाद, श्योपुर, बड़वानी में भी केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संक्रमित मिले हैं।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया, 29 नवंबर को प्रदेश में 53 हजार से अधिक टेस्ट किए गए थे। इनमें 20 पॉजिटिव केस मिले हैं।
10 दिन में 160 पॉजिटिव
मध्यप्रदेश में पिछले 10 दिन में 160 नए पॉजिटिव मिले हैं। 20 नवंबर को 17, 21 नवंबर को 13, 22 नवंबर को 12, 23 नवंबर को 22, 24 नवंबर को 14, 25 नवंबर को 9, 26 नवंबर को 23, 27 नवंबर को 18, 28 नवंबर को 12 और 29 नवंबर को 20 केस मिले।
प्रदेश में 119 एक्टिव केस
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 53 हजार 224 कोरोना के टेस्ट किए गए। इनमें 20 पॉजिटिव मिलें। वहीं, 27 लोग स्वस्थ हुए। अभी प्रदेश में 119 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 161 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 514 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 528 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, प्रदेश में रिकवरी रेट 98.65% है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.03% है

Follow Us On You Tube