उत्तर प्रदेश

दरिंदा बना जीजा... 5 साल की मासूम के हाथ पैर बांधकर किया रेप

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी : जिले में हैवानियत का एक मामला देखने को मिला है। एक महिला ने अपने पति पर 5 साल की छोटी बहन के साथ रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की हालत बिगड़ी। बड़ी बहन की पूछे जाने पर छोटी बहन ने आपबीती बताई। जिसके बाद बड़ी बहन ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
सफदरगंज थाना के एक गांव में रहने वाले युवक की पत्नी कोतवाली नगर स्थित मायके में रह रही है। 15 दिन पहले पति से विवाद के बाद से वह मायके चली आई थी, जबकि ससुराल में संग रहने वाली छह वर्षीय बहन जीजा के साथ ही रही। चार दिन पहले सफदरगंज के गांव का ही एक व्यक्ति किशोरी को उसकी बहन के पास छोड़ गया।
किशोरी की बहन ने बताया कि सफदरगंज से आने के बाद लगातार छोटी बहन के पेट में दर्द हो रहा है। बुधवार को बच्ची ने बताया कि उसके साथ जीजा ने गलत काम किया है, जिसकी जानकारी यूपी 112 नंबर पर दी गई। डेरे पर पहुंचे नगर कोतवाल संजय मौर्या ने बच्ची को अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

 

Follow Us On You Tube