उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्र के महापर्व के समापन अवसर पर भाजपा विधायक ने किया यज्ञ अनुष्ठान

उत्तर प्रदेश

एटा: अनंतकाल से सनातन धर्म और वैदिक परंपरा के चलते जब दो ऋतुओं का मिलन होता है तो मानव का शरीर परिवर्तन को सहन करने योग्य कैसे बने, इसी को धार्मिक रूप देकर भारतीय ऋषियों और मनीषियों ने चैत्र व शरद माह के दौरान कन्या रूप मे नौ दिवसीय आराधना का नवरात्र पर्व मनाने के लिए नियम बनाकर  उसे आस्था का स्वरूप दे दिया, भारतवर्ष मैं सदैव नारी के रूप की उसके कर्म की और शक्ति की पूजा और अर्चना का विधान चलता आ रहा है, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखेंगे तो पता चलता है कि ऋतु परिवर्तन के दौरान शरीर मे विभिन्न प्रकार के संचारी रोग उत्पन्न हो जाते हैं क्योंकि वायरस और वैक्टीरिया इस समय काफी प्रभावित करते हैं, ऐसे में जीवन भी सुरक्षित रहे और नारी की शक्ति पूजा से घरोँ मैं आपसी प्रेम अर्थात नर और नारी का सामंजस्य बना रहे ये नवरात्र पर्व की अवधारणा हम सभी को विभिन्न रूपों मैं लाभदायक है।

इसी क्रम मे आज अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सपत्नीक मंदिर मे चल रहे धार्मिक अनुष्ठान मैं सहभागिता कर भोलेनाथ का जलाभिषेक और माता के नवरुपों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया, यज्ञ देव मैं आहुति देने के उपरांत सभी के जीवन मे खुशहाली के लिए मनौती मांगी।
जनता विधायक की धार्मिक धारणा से काफी उत्साहित हो रही है, वहीं आज घर घर कन्याओं का पूजन हो रहा है उन्हें नवरात्र की देवी का स्वरूप मानकर भोजन व यथाशक्ति दान देकर विघ्न बाधा और संकटों से मुक्ति पाने के लिए पैर छूकर जल धारा देकर गृहस्थ आशीर्वाद लेते हैं। अलीगंज नगर स्थित माता महाकाली के मंदिर परिसर मैं आज देवी जागरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमें नगर के सभी श्रद्धालुओं से पालिका अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता व भाजपा के उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान के सह संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता ने माता के जगराता मैं आने को सादर निमन्त्रित किया है, माता महाकाली मंदिर पर शारदीय नवरात्र मैं ये 62 वां कार्यक्रम आयोजित हो रहा है,

Follow Us On You Tube