none

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंह को जिताने की अपील

none

अमेठी:  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में जो कल कारखाने लगाए, उसे भाजपा सरकार बेंच रही है। प्रियंका गांधी ने मलिक मुहम्मद जायसी की सरजमीं जायस में रोड शो कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रत्याशी प्रदीप सिंघल के लिए लोगों से वोट मांगा और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जगदीशपुर ,गौरीगंज व अमेठी के रोड शो में बड़ी तादाद में  पहुंची महिलाओं व पुरुषों ने उनका स्वागत किया प्रियंका गांधी भी वाहन से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
अमेठी में चुनाव प्रचार करने आए जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश त्रिवेदी, सूर्यमणि ओझा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी कांगे्रस प्रत्यशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
 

Follow Us On You Tube