लखनऊ

लखनऊ नगर निगम ने तीन हजार सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

लखनऊ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के ऊपर गाज गिरा दी है। लखनऊ नगर निगम ने तीन हजार सफाईकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है। नगर निगम ने बजट में कटौती और आर्थिक संकट का हवाला देकर सफाई कर्मचारियों को निकाल दिया है। निकाले गये यह सभी कर्मचारी लखनऊ के 110 वार्डों में काम कर रहे थे। पिछले कई दिनों से अलग-अलग वार्ड के पार्षद कर्मचारी बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी यह मांग उसके उलट ही हो गयी। बढ़ाने की बात तो छोड़ दीजिए, नगर निगम ने तीन हजार कर्मचारियों की कटौती कर दी है।

लखनऊ नगर निगम के मुताबिक शासन ने वित्त आयोग ने बजट में कटौती की है। इसके तहत कार्यदायी संस्थाओं के जरिये नियुक्त किये गये थे। जिसमें से लखनऊ नगर निगम ने 25 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है।
 
दो महीने लगातार हटाये जा रहे सफाई कर्मचारी

लखनऊ नगर निगम की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा लखनऊ नगर निगम मे लगभग 12 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी। दो महीने पहले भी 1500 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। लखनऊ नगर निगम  के सभी 110 वार्डों की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है।

Follow Us On You Tube