भोपाल

भोपाल में लगातार 9वें दिन सबसे ज्यादा 8 पॉजीटिव मिलें 24 घंटे में 17 संक्रमित मिले -- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल

भोपाल में लगातार 9वें दिन सबसे ज्यादा 8 पॉजीटिव मिलें 
24 घंटे में 17 संक्रमित मिले -- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल से संपादित वैंकटेश शारदा की रपट,
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बताया कि मध्यप्रदेश की सीमा से सटे राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले आने के साथ संक्रमण फैलने से यहां भी चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में 24 घंटे में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार 9वें दिन सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव भोपाल के हैं। इंदौर में 6, जबलपुर में 2 और 1 छिंदवाड़ा में मिला है। जबलपुर के पोलो मैक्स होटल में ठहरे रशियन ने जांच कराने से इनकार कर दिया। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने पुलिस को बुलाकर उसके सैम्पल लिए। रविवार को 13 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 138 हो गई है।
प्रदेश में 18 दिन में 272 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। इन 18 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में 123 मिले हैं। यहां रोज औसतन 7 केस आ रहे हैं। इसके अलावा 18 दिन में इंदौर में 92 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 250 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 584 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 10 हजार 528 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को 13 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 98.8 है। पड़ोसी राज्यों में नए वैरिएंट मिले हैं, इसीलिए सीमाओं पर निगरानी बढ़ा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि प्रदेश में तीसरी लहर को आने न दिया जाए। जिन संसाधनों की जरूरत है, उसे पूरा किया जाएगा। पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन प्लांट हैं। ICU और बेड्स की भी व्यवस्था है।
जबलपुर CMHO डॉ. रत्नेश कुरारिया के मुताबिक रशियन यात्री पोलपिसन एंड्री अधारताल में रहने वाले एक मित्र के यहां शादी में शामिल होने आया है। वह रेलवे स्टेशन के करीब पोलो मैक्स होटल में रुका था। होटल से इसकी सूचना पर एक टीम उसका RTPCR टेस्ट के लिए सैम्पल लेने पहुंची तो उसने हंगामा कर दिया।
*** सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की RTPCR जांच पहले ही हो जाती है। इस कारण कई यात्री दोबारा से सैम्पल देने में मना करते हैं। बाद में पुलिस बुलाकर उसके सैम्पल लिए गए। अब तक जिले में विदेश से आए देशी-विदेशी 195 लोगों के सैम्पल कराए जा चुके हैं। कई को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 
*
इंदौर में 40 एक्टिव केस
***
इंदौर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें कनाडिया क्षेत्र के बुजुर्ग दंपती तथा लसूडिया व पलासिया में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इन नए मरीजों के घर पर मेडिकल की टीमें रवाना की गई हैं जो उनका हिस्ट्री खंगालने के साथ उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराएगी। इसके साथ ही उनके परिवार और नजदीकी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। दो संक्रमित मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। राहत की बात यह है कि इन 24 घंटे में 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 40 है।

Follow Us On You Tube