लखनऊ

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद इन सीटों पर जब्त हो गई जमानत

लखनऊ

लखनऊ : भाजपा ने यूपी में प्रचंड जीत व बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल कर ली है। साथ ही सत्ता वापसी की अगर बात की जाए तो भाजपा ने 37 साल में दूसरी बार लगातार सत्ता में वापसी की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन उम्मीदवार अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाए। जनता दस्तक की इस रिपोर्ट में आज हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताएंगे भाजपा यूपी में किन किन सीटों पर जमानत बचाने में नाकामयाब रही है। 
 

कुंडा में राजा भैया के सामने  जमानत नहीं बचा पायी भाजपा


प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट पर जनसत्ता दल पार्टी के मुखिया विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने  99612 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं इस सीट पर अगर सपा की बात की जाए तो सपा उम्मीदवार गुलशन यादव को 69297 वोट मिले हैं, लेकिन जो सबसे दिलचस्प बात है वो यह है कि इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सिंधुजा मिश्र सेनानी को महज 16455 वोट मिले है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गयी है।
 

बलिया की रसड़ा सीट पर बसपा के आगे दम नहीं दिखा पायी भाजपा 


बलिया जनपद की रसड़ा सीट पर पर भी भाजपा अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पायी। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह विधायक बने है। इस सीट पर मुकाबला बसपा और सुभासपा के बीच में टक्कर हुई। इस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी बब्बन जमानत नहीं बचा पाए।
 

जौनपुर की मल्हनी सीट पर भी नहीं बची जमानत


इस बार के विधानसभा चुनाव में मल्हनी सीट से भाजपा की जमानत जब्त हो गयी। इस सीट पर लकी यादव ने जीत दर्ज की है। 

Follow Us On You Tube