लखनऊ

बांगरमऊ :  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस का पहिया निकला... 26 घायल, 3 गंभीर

लखनऊ

उन्नाव : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।  तेज रफ्तार में जा रही बस का अगला पहिया निकल गया जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाडर के उपर चढ़ गई। जिसमें 26 यात्री घायल हुए हैं जबकि 3 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह यह बस बिहार से चंडीगढ़ जा रही थी, तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमउ के पास में हादसे का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला जिसमे से सभी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती करवाया गया जिसमें तीन यात्रियों को गंभीर चोटे आयी हैं। गंभीर यात्रियों के जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Follow Us On You Tube