none

यूपी चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान में बाजी मारेगी कांग्रेस, 50 सीटों पर प्रत्याशी तय सूत्र

none

यूपी चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान में बाजी मारेगी कांग्रेस, 50 सीटों पर प्रत्याशी तय सूत्र 

भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं वेदप्रकाश रस्तोगी की रपट ,
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और कई सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि कई सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं, जिनका ऐलान जल्द हो सकता है। 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि 50 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है।  पार्टी जल्द ही इन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। यह ना सिर्फ दूसरी पार्टियों से पहले होगा, बल्कि राज्य में चुनाव की घोषणा से पहले ही यह किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से और
 चुनावी वादों में BJP, सपा और BSP से आगे निकली कांग्रेस! प्रियंका ने छात्राओं को स्कूटी, 20 लाख नौकरी देने का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे। कांग्रेस ने हाल ही में ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है।  गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश की सत्ता से करीब तीन दशक से दूर रही कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रियंका प्रयास कर रही हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की 403 सीटों में केवल सात सीटें जीत सकी थीं जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में केवल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही रायबरेली में जीत मिली थी। 
प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत
प्रियंका गांधी ने शनिवार को बाराबंकी के हरख ब्लॉक से कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई और पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा दोहराई। कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राएं 'हम वचन निभाएंगे' नारे के साथ -बाराबंकी से बुंदेलखंड, सहारनपुर से मथुरा और वाराणसी से रायबरेली- 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित की गई हैं। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रतिज्ञाओं के जरिये प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, संविदा कर्मियों और कोरोना की मार से आर्थिक रूप से तबाह हुए परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
प्रियंका ने किए कई वादे     
प्रियंका ने बाराबंकी में कहा कांग्रेस चुनाव के दौरान टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की पूर्ण कर्ज माफी होगी, 2500 रुपये में गेहूं-धान (प्रति क्विंटल) की खरीद होगी और गन्ना किसान अपनी फसल के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कीमत पाएंगे। उन्होंने कहा, ''बिजली बिल सबका साफ हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ होगा यानी हर व्यक्ति की बिजली का बिल आधा और कोरोना काल का बकाया माफ होगा।'' उन्होंने कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए कहा, '' दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार

Follow Us On You Tube