लखनऊ

योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण से पहले राजधानी में 1 लाख की इनामी बदमाश मारा गया

लखनऊ

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ  के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों की उपस्थिति में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बीच शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को ढेर कर दिया। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई। मुखबिर की सूचना पर जब लखनऊ पुलिस ने इनामी बदमाश राहुल सिंह को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल सिंह गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने इलाज के लिए राहुल सिंह को अस्पताल में एडमिट कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Follow Us On You Tube