none

संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला पदक... जाने कौन हैं सरगर

none

बर्मिंघम  : भारत के युवा भारोत्तोलक संकेत सरगर ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मलेशिया के अनिक मोहम्मद से सिर्फ एक किलोग्राम के अंतर से हारने के बाद रजत पदक प्राप्त किया। यह बर्मिंघम में भारत का पहला पदक है।
21 वर्षीय संकेत ने 55 किग्रा भार वर्ग के स्नैच राउंड में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क राउंड में 135 किग्रा सहित कुल 248 किलोग्राम भार उठाया, जबकि अनिक ने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा के साथ कुल 249 किग्रा भार उठाया।
कौन हैं संकेत महादेव सरगर
महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत महादेव सरगर ने पिछले साल दिसंब में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड जीता था।  इसी गोल्ड से उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था। 21 वर्षीय संकेत महादेव सरगर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के चैंपियन थे। 

Follow Us On You Tube