none

16 साल तक लड़की का जीवन जीने के बाद.. 19 की उम्र में बन गया लड़का, जानिए वजह

none

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दांतो तले उंगली दबा लेगें। 16 साल तक एक लड़की ने लड़कियों की तरह से सामान्य जीवन जिया, लेकिन 16 साल के बाद में उसे पता चलता है कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। 
खबरों के मुताबिक लड़की से लड़का बन चुके मोहित ने बताया कि वह जब 16 साल का हो गया तो उसे पीरियड्स नहीं आये और ब्रेस्टस का भी विकास नहीं हुआ तो घऱ वालों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद उसकी मां ने उसे पास के मोहल्ला क्लीनिक लेकर गयी जहां डॉक्टरों ने कुछ गड़बड़ समझकर मुझे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां मुझे बताया गया कि मैं लड़की नहीं लड़का हूं।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टरों ने मोहित का केस देखने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में शुरू किया गया. मोहित की सर्जरी 3 साल तक चली. 3 साल पहले उनकी यहां पहली सर्जरी हुई, उनकी आखिरी सर्जरी इसी साल मार्च 2022 में हुई. मोहित के बारे में लोकनायक अस्पताल और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ पीएस भंडारी ने कहा, "अब मोहित पूरी तरह पुरुष है, उसे अपनी पहचान के लिए और नहीं लड़ना होगा मोहित की मां घरेलू सहायिका हैं और पिता नाई का काम करते हैं।

 

Follow Us On You Tube