none

नीमच में मिट्टी से निर्मित दीपक, दीपावली पर रोशनी करेंगे। प्रजापति समाज दिन रात दीपक निर्माण में लगा

none

नीमच में मिट्टी से निर्मित दीपक, दीपावली पर रोशनी करेंगे।
प्रजापति  समाज दिन रात  दीपक निर्माण में लगा 
नीमच /2 नवंबर / शहर व जिले भर में कुंभकार प्रजापति समाज प्रतिवर्ष अनुसार मिट्टी के दीपक निर्माण में दिन-रात लगा हुआ है।
दीपावली जो रोशनी का त्योहार होता है जिसमें प्राचीन समय से मिट्टी के दीपक का चलन रहा है।
बीते कुछ दशक में बिजली से चलने वाले रोशनी के उपकरणों ने इनकी जगह ले ली थी। जिसमें रोशनी की नदियां प्रमुख रही जिन्होंने दीपक को हाशिए पर ला दिया था। किंतु बीते कुछ2/4 वर्षों में देसी वस्तुओं के महत्व को भारतीय जनमानस समझने लगा है। कोरोना काल मैं भारतीय जनमानस दीपक निर्माण में लगे वर्ग के जीवन में भी रोशनी करने की सोच के साथ मिट्टी के दीपक प्रमुखता से खरीदने व इनसे रोशनी करने का मन बना चुका है।
इस बार दीपावली के कुछ दिनों पूर्व तक असमंजस में रहे दीपक बनाने वाले कुंभकार प्रजापति समाज ने लोगों का मिट्टी के दीपक की प्रति रुख को देखते हुए दिन रात एक कर मिट्टी के दीपक के निर्माण मैं खुद को झोंक दिया है। पड़े तो बड़े बच्चे भी परिवार के बड़ों की मदद के लिए काम में लगे हैं।
अब वे मिट्टी के दीपक के निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कर उन पर रंग रोगन कर बाजार में पहुंचाने में लगे हैं। अवंतिका प्रतिनिधि ने दीपक निर्माण करते शहर के उपनगर ग्वालटोली क्षेत्र में लोगों से चर्चा भी की जो दिन रात मेहनत कर निर्माण कर रहे हैं। यह लोग अब इस बात से प्रसन्न हैं की दीपक की मांग के साथ उनकी पूछ परख बढ़ गई है। फोटो, शहर के टैगोर मार्ग पर दीपक व मिट्टी के विभिन्न सामग्री को निर्मित करते कारीगर और बाजार में सजे खिलौने व दीपक।फोटो

Follow Us On You Tube