राजनीति

अमेठी में 2 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, जानिए तिलोई से किसने मारी बाजी

राजनीति

अमेठी (रमेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ) : जनपद की  तिलोई व जगदीशपुर विधानसभा की जीत ने भाजपा खेमे में जहां दीप जलाकर जश्न के माहौल में चार चांद लगा दिये, वहीं सपा व कांग्रेस खेमे को मिली करारी शिकस्त ने उन्हें मायूस ही नहीं किया बल्कि सिसकियों के साथ उनके दिल भी जलते रहे। बता दें कि 10  मार्च की मतगणना में अमेठी की दो सीट भाजपा के खाते में तो 2 सीट सपा के खाते में गई। तिलोई में भाजपा से राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने सपा प्रत्याशी मोहम्मद नईम को 27837 वोट से हराया यहां मयंकेश्वर शरण सिंह को कुल 99360 मत मिले तो मोहम्मद नईम को 71470 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल को 19978 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। भाजपा विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह को माल्यार्पण करने गुलदस्ता देने और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

जगदीशपुर सीट पर भाजपा से मंत्री रहे सुरेश पासी ने कांग्रेस  प्रत्याशी  विजय पासी को  22783 मतों से पराजित किया, यहां सुरेश पासी को कुल 88375 वोट मिले तो विजय पासी को कुल 66328 मत लेकर ही संतोष करना पड़ा।
 
अमेठी विधानसभा में महाराज पर भारी पड़ी महाराजी

विधानसभा अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह को पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पत्नी महाराजी देवी से हार का मुंह देखना पड़ा। यहां सपा से प्रत्याशी रही महाराजी देवी को कुल 87242 मत तो भाजपा से प्रत्याशी रहे डॉक्टर संजय सिंह को 59515 एवं कांग्रेस से रहे प्रत्याशी आशीष शुक्ला को 13967 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।
 
गौरीगंज कहीं भगवा भारी तो कहीं राकेश और धीरू तिवारी 

अमेठी की सदर सीट कहीं जाने वाली गौरीगंज जिस पर सबकी निगाहें टिकी थी। यहां पर भाजपा के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी के लिए नरेंद्र मोदी से लेकर योगी और नितिन गडकरी ने भी जनसभाएं की थी और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी एवं मनोज तिवारी ने भी कोई और कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन उसके बाद भी इस सीट पर नहीं चला किसी का जादू सपा से दो बार विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह ने हैट्रिक लगाते हुए भाजपा के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी को 6711 मतों से पराजित किया। यहां पर राकेश प्रताप सिंह को कुल 78303 मत मिले तो मटियारी को 71592 एवं कांग्रेस प्रत्याशी रहे फतेह बहादुर को 28803 मत पाकर  ही संतोष करना पड़ा। 

Follow Us On You Tube