none

नागेंद्र यादव मंडला के रिटायर्ड सीईओ ने जमकर किया है 'भ्रष्टाचार', ई ओ डब्ल्यू की छापेमारी में हुआ खुलासा

none

नागेंद्र यादव मंडला के रिटायर्ड सीईओ ने जमकर किया है 'भ्रष्टाचार', ई ओ डब्ल्यू  की छापेमारी में हुआ  खुलासा 

 ** भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं मंडला से गणेश वैरागी की रपट * *
एमपी के जबलपुर में ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रिटायर्ड सीईओ नागेंद्र यादव   के घर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जबलपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू ने यह छापेमारी की है। इस दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। साथ ही कई संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है
दरअसल, मंडला के आदिम जाति कल्याण विभाग मे क्षेत्रीय संयोजक के पद से रिटायर हुए नागेंद्र यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने जबलपुर के तिलहरी इलाके में थीम पार्क सोसाइटी स्तिथ आवास पर दबिश दी है। छापे के दौरान ईओडब्ल्यू को शुरुआती जांच में पता चला है कि नागेंद्र यादव ने रिटायर्ड होने से पहले 10 साल की अवधि में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है

Follow Us On You Tube