लखनऊ

UP ELECTION RESULT : भाजपा 249 और सपा 123 सीटों पर हुई आगे

लखनऊ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिये गुरुवार को हो रही मतगणना के दौरान दोपहर 3 बजे तक सभी 403 सीटों पर रुझान मिल चुके हैं। इनमें से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 249 और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी (सपा) ने 122 सीटों पर बढ़त बना ली है।
चुनाव आयोग के मतगणना से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 सीटों के रुझान में 249 सीट पर भाजपा और 122 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 10 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 08 एवं सुभासपा एक 04 सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवार 02 सीट पर आगे चल रहे हैं।
वहीं, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीट पर आगे चल रही है।
ये रूझान डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गिनती के आधार पर जारी किये गये हैं। अभी तक किसी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। मतगणना के क्षेत्रीय आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि बुंदेलखंड के झांसी और बांदा जिलों की सभी सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं रामपुर जिले की सभी पांच सीटों पर सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट पर एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट पर आगे चल रहे हैं। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल से लगभग 4000 वोट से पीछे चल रहे हैं। साथ सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर लगातार पिछड़ रहे हैं।

Follow Us On You Tube