none

जानिए कारण : लालू यादव को एम्स ने एडमिट करने से किया इनकार

none

लखनऊ : सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से इंकार कर दिया है। लालू प्रसाद यादव को रांची स्थित रिम्स वापस भेजा जा रहा है। आज 3 बजे लालू प्रसाद यादव रिम्स पहुंच जाएंगे। जानकारी मिली है कि एम्स में जांच के बाद लालू प्रसाद को भर्ती करने के लायक नहीं माना गया।
मंगलवार की रात 8 बजे के आसपास लालू यादव विशेष विमान से दिल्ली एम्स लाए गये थे। उनको पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया था। रात में लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच की गयी। लालू यादव के किडनी में क्रेटनीन को लेबल बढ़ गया था। इसके कारण उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी थी। जांच के बाद में इमरजंेसी से उन्हे छुटटी दे दी गयी।
लालू यादव चारा घोटाला के पांचवे मामले में 5 वर्ष के लिए होटवार जेल में सजायाफता हैं।  तबियत ठीक नहीं होने के कारण उन्हे रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Follow Us On You Tube