जबलपुर

नरसिंहपुर जिले में हुआ 104% वैक्सीनेशन

जबलपुर

 

जिले में हुआ 104 प्रतिशत वैक्सीनेशन

8 हजार 640 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका

नरसिंहपुर, 04 अगस्त 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में बुधवार 4 अगस्त को जिले के 50 टीकाकरण केन्द्रों पर 8 हजार 640 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 6 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 4 अगस्त को जिले को 8 हजार 300 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में बुधवार को 104.09 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक वैक्सीन की 4 लाख 81 हजार डोज लग चुकी हैं। इनमें से 4 लाख 5 हजार 614 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 75 हजार 386 को दो डोज लग चुकी हैं।

         उल्लेखनीय है कि बुधवार 4 अगस्त को जिले में दोपहर एक बजे तक 3 हजार 695 लोगों को, दोपहर 2 बजे तक 5 हजार 180 लोगों को, अपरान्ह 3 बजे तक 7 हजार 149 लोगों को, अपरान्ह 4 बजे तक 8 हजार 305 लोगों को, शाम 5 बजे तक 8 हजार 479 लोगों को और शाम 6 बजे तक 8 हजार 640 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 104.09 प्रतिशत था।

 

Follow Us On You Tube