none

सावधान : रात में दही खाने से हो सकती है ये गंभीर समस्या... जाने दही खाने का सही तरीका

none

लखनऊ :  दही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि अगर रात में दही खाने से होने वाले नुकसान के बारे आप नहीं जानते हैं तो यह बहुत बड़ी भूल है। दही को किसी भी वक्त खा लेने से इसका हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। क्योंकि आप जानते ही हैं रात के समय बाहर खाना खाने वाले लोगों को आसानी से दही मिल जाता है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि दही खाने का एक सही समय होता है। जिसे अगर आप समय के अनुसार खाते है तो यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आज आपको जनता दस्तक की खबर में जानेंगे कि दही रात में खाने से नुकसान क्या हैं।


उल्टी की समस्या
रात में दही का सेवन करने के कारण पाचन क्रिया पर भी विपरीत असर होता है। इसके कारण आपको उल्टी का भी सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद में इसका जिक्र किया गया है।


हो सकती है सर्दी और जुकाम 
ठंड हो या गर्मी दही को कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही का तासीर ठंडा होता है और इसके रात में खाने से आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग भी हमें इसे रात में न खाने की सलाह देते हैं।


बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द 
दही को रात में खाने से कई दिक्कतें होती है। अगर आपको पहले से जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो इसके सेवन से बचें और अगर आपको इसकी शिकायत नहीं तो भी दही के सेवन से दूर रहें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो हो सकता है कि आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत हो जाए। खासकर आप इसे रात में न खाएं क्योंकि यह शरीर को ज्यादा नुकसान रात में खाने से ही करता है।

Follow Us On You Tube