उत्तर प्रदेश

अमेठी के शिवालयों में दर्शनार्थियों की कतारें , गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

उत्तर प्रदेश

अमेठी, (रमेश त्रिपाठी) : अमेठी के शिवालयों में सावन के अंतिम सोमवार और आज मंगलवार को भी जलाभिषेक करने वाले श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कांवरियों ने डीजे की धुन पर बोल बम, ऊं नमः शिवाय, हर हर महादेव जैसे गगनभेदी स्वरों से माहौल को शिवमय बना दिया।
 बता दें कि दुर्गन धाम स्थित शिव मंदिर, महामृत्युंजय धाम,तपेश्वर नाथ, बिल्वेश्वर धाम सहित कपूरीपुर स्थित राम जानकी मंदिर व दूधेश्वर धाम में भोर से ही कांवरियों व श्रृद्धालुओं ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। कांवरियों व शिव भक्तों ने कतार लगाकर बेल पत्र,  समीपत्र,  दूध, गंगाजल धतूर,  अक्षत व फूल माला चढ़ाकर भगवान शिव से सुखमय जीवन के लिए मन्नतें मांगी।
कपूरीपुर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक शिक्षक रत्नेश तिवारी व उनकी धर्मपत्नी शिक्षिका इंदिरा तिवारी ने किया जहां विद्वान पंडित आदित्यनाथ पांडेय ने विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया व श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। 
देवों का देव महादेव  ज्ञान, वैराग्य के आदर्श हैं, कहावत हैं कि ईश्वर सत्य है,सत्य ही शिव है, और शिव ही सुन्दर है शिव के बिना लोग शव के समान है। इसलिए भगवान शिव का एक  स्वरूप सत्यम शिवम् सुंदरम भी है।

Follow Us On You Tube