राजनीति

भगवा से हरा और अब हरा से लाल हुआ अयोध्या का जिलाधिकारी बोर्ड

राजनीति

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर छठे चरण की वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ रंगों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक महकमे कुछ ऐसी चीजें हो रही है, जो सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रही है। इस बार प्रशासनिक फेरबदल ना होकर के क्योकि इस समय प्रशासनिक फेरबदल हो भी नहीं सकता। इस समय आचार्य संहिता लगी हुई है लेकिन इस समय प्रशासनिक फेरबदल ना होकर के प्रशासनिक संकेतों का फेरबदल हो रहा है। अयोध्या के जिलाधिकारी आवास का बोर्ड पहले भगवा रंग में था जिसे बाद में हरा किया गया लेकिन कुछ ही घंटों उसे लाल रंग मेंं रंग दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने भगवा बोर्ड हटाकर हरा बोर्ड किया था। जिसके बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। आचार संहिता में ही पीडब्ल्यूडी ने भगवा बोर्ड हटाकर किया था हरा बोर्ड। पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में है डीएम अयोध्या का अस्थाई आवास बना हुआ है।

Follow Us On You Tube