none

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का आरोप, फंडिंग के ऊपर काम करते हैं टिकैत,

none

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष  भानु प्रताप सिंह का आरोप, फंडिंग के ऊपर काम करते हैं टिकैत, 
 
भोपाल से संपादित राधावल्लभ शारदा एवं दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी की रपट,
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि राकेश टिकैत फंडिंग के ऊपर काम करते हैं। कांग्रेस की फंडिंग से ये आंदोलन चल रहा है। कानून वापस ले लिए गए हैं फिर भी ये बॉर्डर खाली नहीं करेंगे। ये ऐसे नहीं बलपूर्वक हटेंगे।
मोदी सरकार ने संसद के शीत कालीन सत्र में किसानों से जुड़े 3 कानून वापस ले लिए हैं। लेकिन किसानों ने अभी तक आंदोलन वापस लेने की बात नहीं की है। किसान नेता एमएसपी और 7सौ से ज्यादा किसानों की मौत पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सरकार उनकी बातों को माने फिर वो फैसला करेंगे कि आंदोलन कब और कैसे वापस लेना है। हालांकि, सरकार से वार्ता के लिए शनिवार को 5 सदस्यीय टीम के ऐलान के बाद उम्मीद बंधी है कि आंदोलन अब खत्म हो सकता है। सरकार भी अपने तेवर छोड़कर झुक रही है। संसद के चालू शीत सत्र के पहले दिन 29 नवंबर को कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को पारित किया गया 
सोशल मीडिया पर भानू को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। अभिषेक ने लिखा- बड़ा दुःख हो रहा कि कानून वापस हो गए। सबसे पहले आप ही थे जो भागे थे। अरुण ने तल्ख तेवरों में लिखा- और तू किसकी फंडिंग पे काम कर रहा है। कानून वापसी ही किसानों का मुद्दा था क्या। Msp का क्या हुआ। महंगे डीजल का क्या हुआ। 2022 तक किसान की आमदनी दुगनी करनी थी उसका क्या हुआ। आज किसान लाइन में लगा हुआ खाद के लिए उसकी आपूर्ति क्यों नहीं हो रही।

Follow Us On You Tube