जबलपुर

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया

जबलपुर

गाडरवारा। स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी  में नगर भाजपा  मंडल एवं युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ का पुतला दहन किया गया एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा  के ऊपर चुनावी सभा के दौरान अमर्यादित टिप्पणी की थी जिससे गुस्साए भाजपा नेताओं ने कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कमलनाथ के विरोध में जमकर नारे लगाए । युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियांक जैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणी से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कद कम नहीं हो सकता इस प्रकार की छोटी सोच की हम घोर निंदा करते हैं विरोध प्रदर्शन पुतला दहन कार्यक्रम मैं पूर्व नपा उपाध्यक्ष कमल खटीक भाजपा मंडल महामंत्री शैलेश पटेल मंडल उपाध्यक्ष सोनू पटेल आकाश सेन दिलीप कौरव राजकुमार कश्यप सतीश कौरव अभिषेक शर्मा श्रीकांत राय चंद्रपाल सिंह राजपूत प्रेम गुर्जर मनीष बाल्मिक शुभम भोजवानी राकेश कुशवाहा अमित नेमा अभिषेक कोरी सोनू सोनी नीलेश छीपा राजदीप रजक सूरज लोधी अमन वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे

Follow Us On You Tube