उत्तर प्रदेश

वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत... 15 अगस्त तक होगा पौधरोपण

उत्तर प्रदेश

कसगंज : जनपद में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन डा0 हरिओम ने जनपद में  आज कुमरौआ गाँव से  वृह्द वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है। जनपद कासगंज में  तीन दिन के अंदर 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  05 हेक्टेअर में शक्ति वन बनाया जायेगा, जिसमें महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके अलावा फूड फारेस्ट भी बनाया जायेगा।पौधों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण के बाद पौधों के स्वस्थ और जीवित रहने पर विशेष ध्यान दिया जाये।पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने और स्वस्थ मानव जीवन के लिये वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
 मा0मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप हरित आवरण में वृद्धि हेतु जन आंदोलन के माध्यम से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिये सभी की जनसभागिता सुनिश्चित करते हुये वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है, 15 अगस्त 2022 को भी वृह्द वृक्षारोपण कराया जायेगा। तहसील पटियाली के नरदौली क्षेत्र में 454 हेक्टेअर भूमि पर पौधे रोपित कराये जायेंगे। 

Follow Us On You Tube