none

मशहूर खलनायक कलाकार सलीम गौस का निधन.. जानिए मौत का कारण 

none

लखनऊ : सलीम गौस का आज 70 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक्टर की पत्नी अनीता सलीम ने इस खबर की पुष्टि की है।
अनीता सलीम ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुलासा किया कि सलीम गौस का कार्डियक अरेस्ट के बाद गुरुवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात सीने में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें कल रात कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और आज सुबह उनका निधन हो गया. उन्हें दुख जताने से नफरत थी और चाहते थे कि जीवन चलता रहे। 
सलीम घोष फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कई साल इंडस्ट्री में काम किया। साल 1978 में सलीम घोष ने अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म स्वर्ग नर्क से उन्होंने ऐक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह चरखा, सारांश और मोहन जोशी जाहिर हो जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।

Follow Us On You Tube