बबीना में सिलेंडर में लीकेज से हुआ धमाका, चार लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

झांसी। बबीना थाना इलाके के ग्राम खैलार में सिलिंडर में लीकेज से धमाका हो गया। घटना में घर के चार लोग झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।  कैलाश निवासी युवक सचिन क्रशर पर काम करता है। शनिवार की रात घर पर उसकी पत्नी खुशबू ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, आग भभक गई। धमाके के साथ 5 किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर फट गया। इससे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई।
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना बबीना थाना पुलिस को दी।…

Continue Reading